रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के चलते पैसेंजर ट्रेन कल से रहेंगी रद्द
1 min read
Share this
रायपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
*रद्द होने वाली गाडियां :-*
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल,को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*6 अप्रैल को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल को गाडी संख्या 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
*बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-*
*5 अप्रैल को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल,को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
*4 अप्रैल को गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर महासमुंद में समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
*5 अप्रैल को गाड़ी संख्या 58218 रायपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर रायपुर के स्थान पर महासमुंद से प्रारंभ होगी यह गाड़ी रायपुर -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।
