April 19, 2026

लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने साझा किए अनुभव

1 min read
Share this

दंतेवाड़ा। जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सभागार कक्ष में आज शुक्रवार को लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के सभी विकासखंडों से लगभग 150 से अधिक लखपति दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदियों ने अपने-अपने आजीविका कार्यों की जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रेरक कहानियां प्रस्तुत कीं, जिससे अन्य महिलाओं को भी नई दिशा मिली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नाहटा ने सभी दीदियों की गतिविधियों को गंभीरता से सुना और उनके आजीविका कार्यों को और सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीदियों की मांगों को सूचीबद्ध कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान लखपति दीदियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नितेश कुमार देवांगन, उमेश पाल, बालनरेश राव सहित सभी विकासखंडों के परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं पीआरपी उपस्थित रहे।