राजनांदगांव के युवा इंजीनियर प्रियेश का बैंगलुरु में हृदयघात से मौत
1 min read
Share this
राजनांदगांव। बैंगलुरू के एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में पिछले दो साल से कार्यरत राजनांदगांव के युवा इंजीनियर प्रियेश सिन्हा की गुरुवार देर शाम को हृदयघात से मौत हो गई। अचानक युवा इंजीनियर की मौत की खबर ने समूचे परिवार को झकझोर दिया और मौत की खबर के बाद बैंगलुरू रवाना हो गए है। प्रियेश के पिता रवि सिन्हा भाजपा से पार्षद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद रवि सिन्हा का 21 साल का सुपुत्र प्रियेश सिन्हा बैंगलुरू के एक आईटी कंपनी में पदस्थ था। कल शाम वह रोज की तरह काम में व्यस्त था। इसी बीच शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी बेसमय मौत होने की सूचना परिजनों तक पहुंची। प्रियेश प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। उसने स्थानीय अशोका इंजीनियरिंग से तकनीकी शिक्षा में स्नातक प्राप्त की। वह डिजिटल क्रियेटर भी था। इंजीनियरिंग करने के बाद वह बैंगलुरू में शिफ्ट हो गया। उसने एक कंपनी में काम करना प्रारंभ किया था। अचानक कल शाम उसके निधन की खबर से माता-पिता और रिश्तेदार सकते में आ गए।
