May 25, 2026

गोकुल नगर में चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। गोकुल नगर टिकरापारा निवासी मोह. अनीफ ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी कासिम खान व उसके साथियों ने पुराने विवाद को लेकर आयुष हॉस्पिटल संतोषी नगर के पास उसके पुत्र आवेश खान को चाकू से मारा और उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 109, 3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।। उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में दबिश दे कासिम खान उर्फ अम्मू 18 निवासी इमाम नगर पानी टंकी के पास मठपुरैना, ऋषभ कुमार सेनापति 21 निवासी बोरियाखुर्द अक्षत विहार गली नंबर 01 हनुमान मंदिर के पास टिकरापारा तथा शेख मोईन खान 20 निवासी बिलाल नगर बोरिया टिकरापारा को गिरफ्तार किया। उनसे हमले में प्रयुक्त 1 चाकू जप्त किया।