May 25, 2026

कोंडागांव में 2 परिवार के 6 सदस्य 3 साल-बाद घर वापसी की

1 min read
Share this

कोंडागांव। जिले के ग्राम पंचायत बांगोली में दो परिवारों के छह सदस्यों ने आज बुधवार को मूल धर्म में घर वापसी की। इन परिवारों ने लगभग तीन वर्ष पहले धर्म परिवर्तन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय इन परिवारों को इलाज और सहायता के नाम पर भ्रमित किया गया था। हालांकि पिछले कुछ समय से इनके मन में अपने मूल धर्म और परंपराओं की ओर लौटने की इच्छा जागृत हो रही थी। गांव में आयोजित एक सामाजिक बैठक के दौरान दोनों परिवारों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की। इसके बाद पूरे गांव की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर घर वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। गांव के सिरहा, गुनिया और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से मंत्रोच्चार, पुष्प और अक्षत के साथ सभी सदस्यों का पुन: धर्म में प्रवेश कराया।
ग्राम पंचायत बांगोली के सरपंच हीरासिंग ने बताया कि गांव के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपनी संस्कृति और पहचान को आगे बढ़ाना चाहते हैं । यह सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है।