May 25, 2026

आर डी तिवारी स्कूल में नवीन भवन निर्माण संबंधित विकास कार्य तत्काल शुरू करने विधायक मूणत ने दिये निर्देश

1 min read
Share this

*रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने आर डी तिवारी स्कूल परिसर का किया निरीक्षण *

रायपुर । आरडी तिवारी स्कूल भवन का जीर्णोद्धार एवं नवीन भवन निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने दिये। मूणत अपने विधानसभा क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का जायजा लेने स्कूल पहुंचे उनके साथ निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे व संबंधित अधिकारी भी थे।

आरडी तिवारी स्कूल को नवीन स्वरूप देने राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नवीन स्कूल भवन लगभग 1 करोड की लागत से बनाने लगभग 60 लाख की लागत से पुराने भवन की मरम्मत सुधार सहित अन्य आवश्यक शिक्षा हितैषी कार्य करवाने दी गई लगभग 1 करोड 60 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।  मूणत ने निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करवाये एवं बिना विलंब किये कार्य को तेजी से पूर्ण करवाया जाये ताकि शीघ्र स्कूल को नवीन स्वरूप मिल सके। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि इसमें अब किसी प्रकार का हीला हवाला और लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।