November 26, 2026

11 नक्सली साथियों के साथ पापा ने कियाआत्मसमर्पण

1 min read
Share this

जगदलपुर। आखरी छोर के बचे कैडर नक्सली पापा राव ने बुधवार को अपने 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें 7 महिला नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने AK47 सहित 12 हथियार, कारतूस और कैश भी सौंपे। पुलिस महानिदेशक अरुण गौतम ने संविधान की प्रतियां देकर उनका स्वागत किया।

आत्मसमर्पण करने से पूर्व हार्डकोर नक्सली लीडर पापाराव ने अपने बयान में कहा कि उनके साथ बड़े नक्सली नेताओं के साथ-साथ देवजी ने भी आत्मसमर्पण किया, जबकि पहले सभी ने मिलकर जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही थी। परिस्थितियां बदलने के कारण कई साथियों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना, जिसका कारण उन्हें पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

This will close in 0 seconds