राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज आर्यमान बिरला होंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन
1 min readShare this
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे पूर्व ओपनर आर्यमान बिरला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन बन गए। टीम के मालिकाना हक में बदालव के बाद ऐसा हुआ।आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने खरीद लिया है
नई मालिकाना हक के तहत आदित्य बिरला ग्रुप में डायरेक्टर आर्यमान चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस-चेयरमैन होंगे, इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और BXPE के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल है।

