उपमुख्यमंत्री शर्मा ने टी20 विश्वकप की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई
1 min read
Share this
रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतिफल है। भारतीय टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह जीत देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज भारत ने विश्व क्रिकेट में एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।
