छत्तीसगढ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन का पटना के एक अस्पताल में शनिवार रात निधन हो गया।वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पटना के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
प्राप्त समाचारों के अनुसार पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत अचानक पिछले माह बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय से जुड़ी गंभीर समस्या थी। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन प्रख्यात शायर फिराज़ गोरखपुरी के नाती थे। वे साहित्य व कला क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे उन्होने किताबें भी लिखी और पुस्तकों का संपादन भी किया।उनके निधन का समाचार मिलते ही राज्य के पुलिस महकमें और कला साहित्य में शोक । छा गया।
पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभाध्यक्ष डाॅ रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया। अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 1973 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने वर्ष 2007 में डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया. उनका प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता सदैव स्मरणीय रहेंगे. उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
