April 25, 2026

घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढी कीमतें नई कीमत हुई प्रभावशील

1 min read
Share this

नई दिल्ली। आज से याने की  शनिवार, 7 मार्च से घरेलू रसोई तथा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।  देश भर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में  115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

खाड़ी युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई दे रहा है देश की गैस तेल कंपनियों ने घरेलू तथा व्यावसायिक दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।इससे पहले, अप्रैल 2025 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। यह ताजा संशोधन घरेलू उपभोक्ताओं और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए एक बड़ी वृद्धि है।

देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा।