बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना कार्य के कारण मार्च अंत से अप्रैल तक रद्द रहेंगी मेमु व पैसेंजर ट्रेन
1 min read
Share this
*मंडल के अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित *
रायपुर । हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर- चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा |
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
*रद्द होने वाली गाडियां:-*
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*30 मार्च से 10 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ *
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
*31 मार्च से 11 अप्रैल तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
*यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध*
*गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |
