देश की राजनीति ने खो दिया एक और कद्दावर नेता,नहीं रहे मुकुल राय
1 min read
Share this
कोलकात्ता(पश्चिम बंगाल)।डाॅ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली दूसरी यूपीए सरकार में रहे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार तड़के कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।मुकुल रॉय पिछले 2-3 वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह सक्रिय राजनीति से एक प्रकार का सन्यास ले लिया था।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 1:30 बजे दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुकुल रॉय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी और फिर धीरेधीरे ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बने और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA-2 सरकार में उन्होंने जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री और बाद में रेल मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और चुनावी रणनीतिकार माना जाता था। मुकुल रॉय, जो मई 2021 में BJP MLA चुने गए थे, कथित तौर पर अगस्त 2021 में असेंबली इलेक्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे। TMC बनने से पहले, वह कांग्रेस के मेंबर थे।
