लखेश्वर बनाए गए उपनेता प्रतिपक्ष, दलेश्वर मुख्य सचेतक व लहरिया होंगे उप सचेतक
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है और कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक दल में बड़ा बदलाव करते हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी तरह से डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उप सचेतक होंगे। यह नियुक्ति सीधे एआईसीसी के द्वारा की गई है। इन नियुक्तियों से कांग्रेस विधायक दल में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
डा महंत ने नई नियुक्तियों का सहर्ष स्वागत करते हुए तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपनेता प्रतिपक्ष बघेल के अनुभव से सदन में विपक्ष की आवाज और मजबूत होगी। मुख्य सचेतक साहू का विधायी कार्यों में समन्वय सराहनीय रहेगा। उप सचेतक लहरिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है। महंत ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम सदन के भीतर जनता के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन और विधायी दल को नई ऊर्जा मिलेगी।
महंत ने इस निर्णय के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया है।
