टीम प्रहरी अभियान: निगम शहर के प्रमुख मार्गों से हटाए अवैध कब्जे
1 min read
Share this
रायपुर। राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर नगर-निगम द्वारा चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान तहत सोमवार निगम दस्ते ने बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग, पंडरी मार्ग सहित प्रमुख मार्गो से अवैध कब्जों को हटाया और जुर्माने के तौर पर 37 हजार रूपये वसूल किये। इसके अलावा लगभग 25 अवैध ठेलों को जब्त किया।

।नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव,जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 4 और जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुन्दर नगर रोड और पंडरी मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त कराया।सड़क पर कब्जा कर बनाये गए अवैध शेड को विभिन्न मार्गो में जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत सड़क मार्गो को कब्जोँ से मुक्त किया गया.विभिन्न दुकानदारों द्वारा प्रमुख मार्गो में बनाये गए अवैध पाटों को तोडा गया।
इस दौरान निगम दस्ते ने सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख़्तीपूर्वक जब्ती की कार्रवाई की जायेगी जिसके जवाबदार कब्जाधारी दुकानदार होंगै।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र में लगभग 25 अवैध ठेलों को सड़क कब्जामुक्त करने जब्त कर लिया गया। वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती मार्ग, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग तक और पंडरी मार्ग में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन 2, 4 एवं 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा साथ मिलकर सड़क के कब्जाधारी दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर कुल लगभग कुल 37000 रूपये का ई चालान किया गया।
