जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से पराजित कर पहला उलटफेर किया

1 min read
Share this

कोलंबो(श्रीलंका)। न गेंदबाज चले न बल्लेबाज  परिणाम ऑस्ट्रेलिया के सामने टी20 विश्व कप में बने रहने का खतरा पैदा हो  गया । जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज बी. मुजरबानी (4-0-17-4) की घातक गेंदबाजी के चलते  टी20 विश्वकप 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से पराजित करते हुए टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अजय रेकॉर्ड को बरकरार रखा। मुजरबानी का साथ बी.इवांस ने बखूबी निभाया और (3.3-0-23-4) और जिम्बाब्वे की जीत के शिल्पकार बने। मसाकदजा और बर्ल को एक-एक विकेट मिला।

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में टाॅस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी 19.3 ओवर में 146 पर सिमट गई। टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर शुक्रवार को जिम्बाब्वे ने ने किया। 2026 संस्करण के 19वें मुकाबले में 2021 की टी 20 विश्वकप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। 29 रन पर 4 धाकड़ बल्लेबाजों के वापस पैवेलियन लौटने पर ऑस्ट्रेलिया पारी को मैक्सवेल(31) और रेन शाॅ(65) ने सम्भाला और पांचवे विकेट की साझेदारी में 77 टीम को शर्मनाक हार से बचाया।

यह जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया पर टी 20 में दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। दोनों के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम और दो बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है। सिकंदर रजा की टीम का टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है।

साथ ही ग्रुप-बी में भी सुपर-8 में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे अब अपने सभी मैच जीतने होंगे। एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। फिलहाल ग्रुप-बी में श्रीलंका दो मैचों में दो जीत और चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। वहीं, जिम्बाब्वे के भी दो मैचों के बाद चार अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों के बाद दो अंक हैं। टीम तीसरे स्थान पर है। आयरलैंड और ओमान का खाता नहीं खुला है और टीम क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है। अब ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच श्रीलंका से खेलना है और अगर हारे तो बाहर हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को अब मनाना है कि जिम्बाब्वे या श्रीलंका एक-एक मैच हारे और कंगारू अपने बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतें।

मिचेल मार्श अब तक फिट नहीं हो सके हैं और वह नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह ट्रेविस हेड ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे थे। दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से मात दी थी। ऐसे में यह मुकाबला ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए अहम साबित हो सकता है।