असम और पश्चिम बंगाल विस चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को दी गई अहम जिम्मेदारियां

1 min read
Share this

रायपुर। इसी साल असम, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने को है लेकिन इन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, दुर्ग सांसद विजय बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों नेताओं को 10-10 विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसी तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक राजेश मूणत और शिवरतन शर्मा भी पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए मोर्चा संभालेंगे।