बीएमसी में 40 वर्षों बाद भाजपा का महापौर होगा विराजमान

1 min read
Share this

*महापौर को लेकर छंटा कुहासा रितु तावड़े के नाम पर लगी मुहर*

मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित बीएमसी में सत्ता हासिल करने के बाद महापौर को लेकर जो कुहासा छाया हुआ था वह रितु तावड़े के नाम के एलान के साथ ही छंट गया। पार्टी आलाकमान के फैसले के  मेयर के चुनाव में रितु तावड़े मैदान में होंगी वहीं उप महापौर के पद पर शिवसेना के संजय घाड़ी मैदान में होंगे। इसी के साथ 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद महापौर की आसंदी पर भाजपा विराजमान होगी।

बीएमसी चुनाव परिणामों में भाजपा ने 89 सीटें जीती हैं, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह इस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। बीएमसी चुनाव में मिली जीत के बाद मेयर को लेकर जारी ऊहापोह खत्‍म हो गया ।बीएमसी मेयर पद के लिए बीजेपी ने रितु तावड़े का नाम पर अपनी मुहर लगाई। रितु तावड़े का नाम बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की हुई अंतिम रणनीति बैठक में तय हुआ है।