शेखर अमीन बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल के निर्विरोध महासचिव, सुबोध प्रदेश प्रभारी

1 min read
Share this

*अमीन के महासचिव बनने से छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र मंडलों में बढ़ेगी बृहन्महाराष्ट्र मंडल की गतिविधियां*

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के वरिष्‍ठ आजीवन सभासद शेखर रावसाहेब अमीन बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल नई दिल्‍ली के निर्विरोध राष्ट्रीय महासचिव (प्रधान कार्यवाह) निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह सुबोध टोले भी बिना विरोध छत्‍तीसगढ़ कार्यवाह (प्रभारी) चुने गए हैं।
बृहन्महाराष्ट्र मंडल के सौ साल के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से शेखर रावसाहेब अमीन अकेले ऐसे व्यक्ति हैँ, जो राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैँ। अब वे फिर निर्विरोध राष्ट्रीय महासचिव बने हैं।


निर्वाचन अधिकारी शरयु वाघमारे ने बताया कि बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष पद पर दिलीप कुंभोजकर, उपाध्‍यक्ष दीपक कर्पे, कोषाध्‍यक्ष यशोवर्धन फाटक और कार्यवाह (महिला) पूनम कुलकर्णी को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने शेखर रावसाहेब अमीन को निर्विरोध राष्‍ट्रीय महासचिव और सुबोध टोले को छत्‍तीसगढ़ कार्यवाह बनने पर बधाई दी है। काले ने कहा कि शेखर और सुबोध के नवनिर्वाचन से छत्‍तीसगढ़ के महाराष्‍ट्र मंडलों में बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल की गतिविधियां बढे़गी। यहां की प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शन के मौके मिलेंगे। साथ ही बाहर के सुप्रसिद्ध कलाकारों को देखने- मिलने के अवसर भी मिलेंगे।