दपूमरे बिलासपुर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत) का समापन
1 min read
Share this
*महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित*
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत) के ओवरऑल खिताब पश्चिम रेलवे ने अपने नाम कर लिया। न्यू ऑडिटोरियम, तितली चौक, रेलवे कॉलोनी, बिलासपुर में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्षा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के साथ अपर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, निर्णायक मंडल, प्रतिभागी कलाकार तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय रेलवे की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं अखिल भारतीय एकता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सहभागिता और प्राप्त अनुभव भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों की प्रेरणा बनते हैं।उन्होंने आयोजन समिति, निर्णायक मंडल, तकनीकी टीम तथा इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि 2 एवं 3 फरवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में लाइट वोकल, क्लासिकल वोकल, लाइट म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल तथा क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल, इन चार विधाओं में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित 14 क्षेत्रीय रेलों, रेलवे बोर्ड तथा 5 उत्पादन इकाइयों से कुल 147 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समारोह के अंत में महाप्रबंधक द्वारा विभिन्न विधाओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
*पुरस्कार सूची:*
*लाइट म्यूजिक (वोकल)*
* प्रथम पुरस्कार – श्रुति गुप्ता, पूर्व रेलवे
* द्वितीय पुरस्कार – प्रेरणा अनुपम, पश्चिम रेलवे
* तृतीय पुरस्कार – श्री अनंत, दक्षिण पूर्व रेलवे
*शास्त्रीय संगीत (वोकल)*
* प्रथम पुरस्कार – चैतन्य परब, पश्चिम रेलवे
* द्वितीय पुरस्कार – भानुश्री अभ्यंकर, मध्य रेलवे
* तृतीय पुरस्कार – जी. संदीप, दक्षिण मध्य रेलवे
*लाइट म्यूजिक (इंस्ट्रुमेंटल)*
* प्रथम पुरस्कार – अभिषेक सिन्हा, मध्य रेलवे
* द्वितीय पुरस्कार – कु. कृतिका, दक्षिण पश्चिम रेलवे
* तृतीय पुरस्कार – रवि प्रजापति, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स
*शास्त्रीय संगीत (इंस्ट्रुमेंटल)*
* प्रथम पुरस्कार – अमित मलिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
* द्वितीय पुरस्कार – कु. मनु कौशल, पश्चिम मध्य रेलवे
* तृतीय पुरस्कार – प्रवीण, दक्षिण पश्चिम रेलवे
*ओवरऑल पुरस्कार*
पश्चिम रेलवे
यह आयोजन भारतीय रेलवे की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने तथा कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
श
