रतनपुर में बनेगा भव्य और सुंदर ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा
1 min read
Share this
*रतनपुर को गरिमा अनुरूप सजाने और संवारने का काम करेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
*मां महामाया के आशीर्वाद से रतनपुर को कारीडोर के रूप में करेंगे विकसित : डिप्टी सीएम अरुण साव*
रतनपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रतनपुर के माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला वर्ष-2026 का शुभारंभ किया। श्री साव ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि, रतनपुर पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति दुनिया भर में है। इस ख्याति के अनुरूप यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। इसके अनुरूप गरिमा बढ़ाने का काम करेंगे।
श्री साव ने बताया कि, रतनपुर को कारीडोर के रूप में विकसित करने का काम करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के धार्मिक स्थलों को सजाने और संवारने का काम हुआ है। मां महामाया की कृपा से रतनपुर को भी संवारेंगे।
हम विकास का संकल्प लेकर आए हैं। सरकार विकास कर रही है और आगे भी विकास करेगी। क्षेत्र में तेज गति से काम चल रहा है, क्योंकि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। रतनपुर को भी संवारने का काम करेंगे।
श्री साव ने कहा कि, रतनपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ये हमारा गौरव और प्रतिष्ठा है। इसे सुंदर बनाने पूरे मन से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप,लखन पैकरा,घनश्याम रात्रे ,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ऋषभ चतुर्वेदी,इंदु यादव,घनश्याम रात्रे,सुभाष अग्रवाल,आनंद नगरकर,किशन तंबोली,दयाराम भारद्वाज, नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला,मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप,तीर्थ यादव ,नगर पालिका कोटा अध्यक्ष सरोज साहू , उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गायत्री साहू ,पार्षद गण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
