एम्बुश टिकट चेकिंग के दौरान लगभग 45725 रूपये का राजस्व की प्राप्ती
1 min read
Share this
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर रायपुर मंडल में रिसामा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान में गुरुवार को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 154 मामलों से 45525, एक धूम्रपान के मामले से 200 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ। इस एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 155 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 45725 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद सहित 03 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 01वाणिज्य निरीक्षक, 01 उप स्टेशन प्रबंधक सहित 14 टिकट चेकिंग स्टाफ ने स्टेशन पर लोकल ट्रेनों में एंबुश टिकट चेकिंग जांच की गई ।
