भारतीय उड़नपरी पीटी उषा के पति श्रीनिवासन नहीं रहे
1 min read
Share this
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय फर्राटा धाविका व उड़नपर् के नाम से ख्याति प्राप्त करने वाली पीटी उषा के पति 67 वर्षीय वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिजनों द्वारा दी गई।
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन उषा के शानदार खेल कैरियर और राजनीतिक कैरियर के दौरान हमेशा उनके साथ रहे। उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था। उनका एक पुत्र है जिसका नाम उज्ज्वल है
