व्यक्ति विशेष के लिए पत्रकारिता का दुरुपयोग हो जाए ऐसा काम पत्रकार ना करें
1 min read
Share this
रायपुर। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थान के द्वारा चलाई जा रही खबरों पर एक समाज सेवक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकारिता का मतलब मोबाइल लेकर झूठी और बिना तथ्यात्मक के खबरों को चलाना नहीं होता है, असली पत्रकार वह होता है जो खबर की पहले जांच करता है और फिर उसकी जड़ तक पहुंचने के बाद उसे समाज तक पहुंचता है। समाज पत्रकार को चौथा स्तंभ मानते हुए आपको आइना मानता है और व्यक्ति विशेष के लिए पत्रकारिता का दुरुपयोग हो जाए ऐसा काम पत्रकार ना करें। जिन लोगों ने उनके खिलाफ बिना तथ्यात्मक की खबरें प्रसारित किया है और जो किसान बिना किसी जानकारी के उन पर आरोप लगाए है उन सभी को वे मानहानि का नोटिस भेजने वाले है।
उन्होंने बताया कि जमीन के एक लाख क्या एक करोड़ मामले सिविल न्यायालय में चल रहे है लेकिन अगर उनका नाम कहीं पर आए तो सीधा भागना है, क्यों भागना है, पहले तथ्यों की जानकारी तो ले लें क्योंकि एक लाख केस चल रहे है अगर उन सभी को छापे तो लोगों को न्याय जल्द मिल जाएगा।
उन्होंने संगवारी ढाबे के संचालक पप्पू बंजारे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह कांग्रेस के लिए वसूली का काम करता था और संबंधित जमीन पर अवैध कब्जा कर बैठा है। आरोप है कि उसने उनसे चार लाख रुपये की मांग की है। इस मामले में वे मानहानि के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
किसी की निजी जमीन पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है, अगर निस्तारी के लिए जगह है तो, नहीं है तो चारों तरफ के किसानों को सूचित किया जाता है फिर जहां पर रास्ता बनाने की सहमति बनती है उद्य मालिक से सहमति लेकर रास्ता बनाया जाता है। लेकिन जमीन में उन पर कब्जा करने का आरोप लग रहा है वह गलत है क्योंकि वह दूसरे की जमीन है और वह उस व्यक्ति को जानते तक नहीं लेकिन इस पत्रकारवार्ता में वे उसे लेकर आए है क्योंकि उन पर आरोप लग रहा था।
उन्होंने बताया कि उनकी थान खम्हारिया में 100 एकड़ जमीन है, दो राईस मिल है और वे जमीन खरीदी – बिक्री का काम करते है, इन पैसों का कुछ हिस्सा वे समाज सेवा में लगाते है जैसे कथा कराना, गरीबों को दान करना शामिल है। लेकिन किसी गरीब को वे आज तक परेशान नहीं है इसलिए उनके खिलाफ किसी भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं है, एक एफआईआर दर्ज है और वे भी हिन्दू भाईयों के लिए संघर्ष कर रहे थे इसके लिए उन्हें गर्व है।
