November 26, 2026

वासु शर्मा बने भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी

1 min read
Share this

रायपुर। प्रदेश भाजपा जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा विगत दिवस प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर की गई। नई टीम में वासु शर्मा को मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला है। शर्मा लगातार प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में पार्टी का मजबूत पक्ष बेबाकी से रखते रहे हैं। सार्वजनिक फोरम में भी वे लगातार सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों पर बात रखते आए हैं। अपनी नियुक्ति के लिए वासु शर्मा ने पार्टी संगठन व सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है।

This will close in 0 seconds