November 24, 2026

मनरेगा कानून को रिप्लेस करेगा वीबी-जी आरएमजी

1 min read
Share this

नई दिल्ली।  लोकसभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के स्थान पर केन्द्र सरकार  ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025’ होगा। इसके आम तौर पर VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) के नाम से नया विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने वाली है ताकि इसे कानूनी अमलीजामा पहनाया जा सके।

बताया जा रहा है कि सरकार ने बकायदा मनरेगा को समाप्त करने और ग्रामीण रोजगार के लिए एक नया कानून लाने के लिए विधेयक की प्रति लोकसभा के सांसदों को बांटी है।जानकारी के अनुसार, इस विधेयक का नाम ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025’ होगा। इसके आम तौर पर VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) के नाम से जाना जाएगा। माना जा रहा है कि इस विधेयक का उद्देश्य एक ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना।

इस नये विधेयक को कानूनी दर्जा मिलने के बाद ग्रामीण परिवार को हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की संवैधानिक गारंटी प्रदान करेगा। लोकसभा में इस पर जल्द ही चर्चा होने की संभावना है। इस नए विधेयक के कानून बनने के बाद रोजगार की गारंटी उन परिवारों को मिलेगी, जिनमें युवा सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए खुद को तैयार करते हैं।इस विधेयक में यह भी प्रस्ताव है कि काम पूरा होने के एक सप्ताह या 15 दिनों के अंदर पेमेंट कर दिया जाए। अगर तय समय सीमा के अंदर पेमेंट नहीं किया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।

This will close in 0 seconds