सन सिटी परिसर में सुंदरकांड महोत्सव का 2160 वा पाठ 21 दिसंबर को
1 min readShare this
*श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों संग 108 जोड़े करेंगे सुंदरकांड पाठ*
राजनंदगांव । श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों के द्वारा सुंदरकांड महोत्सव की 20 वीं माला का 108 वा अर्थात 2160 वा सुंदरकांड पाठ सन सिटी परिवार के तत्वाधान में 21 दिसंबर 2025 रविवार के दिन सन सिटी परिसर के बास्केटबाल ग्राउंड प्रांगण में संपन्न होगा ।
श्री श्याम के दीवाने, हनुमान भक्तों एवं सन सिटी परिवार के अध्यक्ष आनंद चोपड़ा , सचिव दिलीप गोलछा , कार्यकारी अध्यक्ष सुशील माहेश्वरी , कोषाध्यक्ष राजेश डागा वरिष्ठ सदस्य अतुल चोपड़ा , अशोक अग्रवाल , गोविंद मलानी , राजेश गुप्ता अग्रहरि , राहुल अग्रवाल , मनीष सहिता संहित कीर्ति भोजानी, कुणाल विशाल शर्मा , लालू सांखला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री सुंदरकांड महोत्सव की 20 वीं माला का 108 वा पाठ 108 भक्त जोड़ो के साथ 21 दिसंबर रविवार को सन सिटी परिवार के संयोजकत्व में आयोजित है । इस महोत्सव के आशीर्वादक एवं प्रेरणाश्रोत परमश्रद्धेय नंदू जी शर्मा है।
श्री सुंदरकांड महोत्सव की व्यासपीठ पर श्याम के दीवाने के पितामह राजेश शर्मा एवं प्रखर हनुमान सेवक गणेश मिश्रा की जोड़ी विराजमान होकर सुंदरकांड का वाचन करेगी ।
समिति के योगेश कोटक , दीपक अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुंदरकांड की एक माला अर्थात 107 पाठ पूरे होने पर 108 वा पाठ महोत्सव के रूप में मनाया जाता है । अभी तक 20 वीं माला के 103 पाठ पूर्ण हो चुके है , 20वीं माला का 108 वा पाठ अर्थात 2160वा पाठ 21 दिसंबर रविवार को सन सिटी परिसर के बास्केटबाल ग्राउंड प्रांगण में आयोजित है । समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को सुबह 10: 08 बजे से हमारे हनुमान जी का अभिषेक , पूजन , हवन ,आरती होगी । शाम 5:40 बजे से श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों के साथ 108 भक्त जोड़ो द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा । रात्रि 09:00 बजे से महाप्रसादी होगी । आयोजन समिति ने श्रद्धालु भक्त माता , बहनों एवं बंधुओ से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर तन , मन, धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है ।

