November 27, 2026

लोधेश्वरधाम छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में होंगे शामिल

1 min read
Share this

रायपुर। लोधी समाज गोंदिया के तत्वावधान में 14 दिसंबर को लोधी जमींदार मैदान, फूलचूर, गोंदिया में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण और सदस्यगण भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना हैदराबाद के विधायक टी. राजा सिंह लोध होंगे। इस दौरान विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन और लोधी गौरव सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। लोधी समाज के जनप्रतिनिधिगण और लोधी बाहुल्य प्रदेशों के पदाधिकारीगण और सदस्यगण भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

This will close in 0 seconds