November 24, 2026

7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल जमकर खाक

1 min read
Share this

कवर्धा। दामापुर के सैहामालगी गांव में शनिवार की दोपहर को करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बाल्टी और पाइप की मदद से आग की लपटों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग पर वे काबू नहीं पा सके और देखते ही देखते 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की उनकी फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया।

This will close in 0 seconds