दो घंटे के अंतराल में दो सगे भाइयों का हो गया निधन

1 min read
Share this

बालोद। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम औरी में 20 नवंबर को ऐसी घटना घटी, जिससे गांव व क्षेत्र में मातम छा गया। साहू परिवार में दो घंटे के भीतर अचानक दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
ग्राम औरी निवासी रूपराम साहू (76) का सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। निधन को दो घंटेे ही हुआ था, तभी उनके बड़े भाई जीवराखन साहू (80) का दोपहर 12 बजे निधन हो गया। इस घटना से सभी हैरत में पड़ गए। ग्रामीणों की माने तो यह पहली बार है, जब इस तरह की घटना घटी है। घर से दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ निकाली गई। दोनों भाइयों की अर्थी देख पूरा गांव रो पड़ा। गांव के मुक्तिधाम में एक साथ अलग अलग अर्थी सजाकर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

This will close in 0 seconds