April 25, 2026

कोटमी सोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रेक पर फिर आई तीन ट्रेने

1 min read
Share this

बिलासपुर। यह घटना कोटमी सोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक मेमू यात्री ट्रेन के आगे और पीछे दोनों दिशाओं से मालगाडिय़ाँ उसी ट्रैक पर आ गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मेमू ट्रेन जब कोटमी सोनार और जयरामनगर के बीच पहुंची, उसी समय आगे की दिशा में एक मालगाड़ी खड़ी थी और कुछ देर बाद पीछे से भी एक और मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई। इस स्थिति को देखकर कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। लोग रेल लाइन से दूर भागने लगे, जबकि कुछ यात्रियों ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रियों ने तब राहत महसूस की जब आगे खड़ी मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। उसके हटते ही मेमू ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। गौरतलब है कि इसी ट्रैक पर 4 नवंबर को भीषण रेल हादसा हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है।