17 लाख की ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
1 min read
Share this
राजनांदगांव। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गुरुवार को खैरागढ़ में आईजी अभिषेक शांडिल्य और एसपी लक्ष्य शर्मा की मौजूदगी में 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30 वर्ष) ने वामपंथी विचारधारा को त्यागकर मुख्यधारा में वापसी करते हुए आत्मसमर्पण किया। आईजी अभिषेक शांडिल्य ने आत्मसर्पित महिला नक्सली तरूणा को छग शासन की नक्सलाद उन्मूलन नीति के अंतर्गत 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
बताया गया कि उक्त महिला नक्सली 14 साल से नक्सल संगठन से जुड़ी रही। उक्त महिला नक्सली विभिन्न दंडकारण्य क्षेत्र एवं एमएमसी (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन में संगठनात्मक और हिंसक गतिविधियों में भी शामिल थी। वह नक्सल संगठन से जुड़कर मिलिट्री हार्डकोर सदस्य के रूप में कार्यरत थी। साथ ही भर्ती, प्रचार और पुलिस बलों पर हमले की योजना में संलिप्त थी। इधर उक्त महिला नक्सली के समर्पण में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
