April 27, 2026

120 एकड़ जमीन विवाद पर कांग्रेस ने 9 सदस्यों की जांच कमेटी बनाई

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले के धरमा और बरपोली गांव की लगभग 120 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर अब कांग्रेस ने नौ सदस्यों की जांच कमेटी बनाई है। जिसकी अगुवाई पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम करेंगे। समिति का दायित्व आदिवासी परिवारों की जमीन पर हुए कथित अवैध कब्जे की जांच करना है। इसके तहत समिति प्रभावित गांवों का दौरा करेगी, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेगी और संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन करेगी । जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट कांग्रेस संगठन को सौंपेगी । इस समिति में संतराम नेताम के अलावा बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, छबिंद्र कर्मा, हरीश कवासी, नीना रावतिया, शंकर कुडियाम, लालू राठौर और लच्छू राम मौर्य को शामिल किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह टीम निष्पक्ष जांच करेगी, ताकि आदिवासियों की जमीन से जुड़ा यह विवाद पूरी तरह से स्पष्ट हो सके।