चाँद का दीदार कर करवाचौथ का व्रत संपूर्ण किया सुहागिनों ने
1 min read
Share this
00 गानो में झूमते हुए सुहिणी सोच का तंबोला बन गया रोमांचक
रायपुर। सुहिणी सोच टीम ने चोकरधानी में समाज के लिए करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया और चाँद का दीदार कर सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत संपूर्ण किया। मुख्य आकर्षण ‘भव्य मैजिकल तंबोला’ था, जिसने रोमांचक पुरस्कारों के साथ उपस्थित लोगों को अपनी सीटों से बांधे रखा। वातावरण को प्रसिद्ध कलाकार राहुल इंगले के विशेष प्रदर्शन ने और भी उत्साहित कर दिया। फाउंडर मनीषा तारवानी दीक्षा बुधवानी सचिव पूनम बजाज, प्रोग्राम निर्देशक ईशानी तोतलानी, रेखा पजवानी, मुस्कान लालवानी, सिया जसवानी, लक्ष्मी बजाज व हेमा वोहरा उपस्थित थी। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कविता नारा ने दी।
आकर्षण का केंद्र रहे तंबोला और बंपर लकी ड्रा में कई प्रतिभागियों ने शानदार पुरस्कार जीते।
तंबोला में पहला पुरस्कार: गौरव पृथ्वीयानी ने एटी ज्वैलर्स की ओर से गोल्ड नेकलेस जीता। दूसरा पुरस्कार: मायरा मंगलानी ने एटी ज्वैर्ला की ओर से गोल्ड रिंग जीती, तीसरा पुरस्कार: निशा पृथ्वीवानी ने एटी ज्वैलर्स की ओर से गोल्ड इयररिंग जीता। चौथा पुरस्कार: रीत ने लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल की ओर से एक टीवी जीता। लकी ड्रा में पहला पुरस्कार: कृतिका बजाज ने डायमंड रिंग, दूसरा पुरस्कार: मुस्कान अडवानी ने फैमिली फार्म हाउस की ओर से पुरस्कार जीता, तीसरा पुरस्कार: डॉली कॉम्बो ने एक कुकर जीता।
