May 6, 2026

रायपुर के रजत ने पावरलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

1 min read
Share this

रायपुर। देश की राजधानी नई दिल्ली में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित डब्ल्यूआरपीएफ पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम कैटेगरी में राजधानी रायपुर के युवा खिलाड़ी रजत यादव ने पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और छत्तीसगढ़ का नाम दिल्ली में रौशन किया। उनकी इस उपलब्धि से रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रजत की सफलता पर उनके परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों ने गर्व व्यक्त काते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है कि उसने दिल्ली में सिल्वर मेडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि के साथ रजत यादव ने एक बार फिर साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने में किसी से कम नहीं हैं।