गौवंश को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 की मौत
1 min read
Share this
महासमुंद। गौवंश को बचाने के प्रयास में चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और एनएच-53 पर जामपाली के पास पेड़ जा टकराया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के रायपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद (झारखंड) का एक मुस्लिम परिवार कार जेएच 10 1511 से धनबाद से महाराष्ट्र जा रहा था। पिथौरा के जामपाली के पास एनएच-53 पर अचानक आए गौवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार शमा खान (35), आतिश खान (19) और जरीन खान (9) की मौत हो गई। अफरोज खान और अरमान खान उर्फ शिबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।
