May 5, 2026

रायपुर मंडल में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 263 मामलों से 95630 राजस्व की प्राप्ती

1 min read
Share this

रायपुर ।यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) शेष मणि पांडे एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद के साथ में 05 वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के 45 स्टाफ शामिल हुए साथ ही 09 रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

यह किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान रायपुर स्टेशन पर चलाया गया यह अभियान मंगलवार को सुबह 6:00 से रात्रि के 10:00 तक चलाया गया। सुबह 6.00 बजे से 20:00 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस अभियान में कुल 263 मामलों से 95630/- रुपये बतौर जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ ।


इसमें बिना टिकट के 202 मामलों से 80815 रुपए एवं अनियमित टिकट के 34 मामलों से 11715 /-रुपए अनबुक्ड लगेज के 21मामलों से 2200/- रुपए धूम्रपान के तीन मामलों से ₹600, कचरा फैलाने वाले तीन मामलों से ₹300 राजस्व प्राप्त हुआ।