भूपेश बघेल के घर जाने पर दुर्ग आब्जर्वर लल्लू पर कार्यवाही पर बोली भाजपा, कांग्रेस में इतनी अंतर्कलह कभी देखी नहीं
1 min read
Share this
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा भूपेश बघेल का नाम लेने पर रविंद्र चौबे से माफी मंगवाई गई,नाक रगड़वाई गई और अब भूपेश बघेल के घर जाने पर संगठन सृजन के आब्जर्वर अजय कुमार लल्लू की छुट्टी कर दी गई है ,इससे पहले चरण दास महंत कांग्रेस नेताओं को चमचों को संभालने की हिदायत दे चुके है,अमरजीत भगत से भरे मंच माइक छीना जा चुका है,राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष का फोन चुराया जा चुका है।कांग्रेस में इतनी अंतर्कलह कभी देखी नहीं गई,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पतन हो चुका है।
