November 26, 2026

10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का मिलेगा बोनस

1 min read
Share this

नई दिल्ली। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में6 बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने कुल 94,916 करोड़ रुपयों का आवंटन किया है इस फैसले के तहत 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस के तौर पर 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी गई। वहीं बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के लिए 2192 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है।बिहार के बेतिया से झारखंड के साहेबगंज के लिए फोरलेन रोड के लिए 3822 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है।  शिपब्लिडिंग और मेरीटाइम डेवल्पमेंट के लिए 69,725 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

This will close in 0 seconds