बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए आंगा देव को स्वयं आमंत्रित करते हैं, तहसीलदार
1 min readShare this
जगदलपुर। बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए परंपरानुसार तहसीलदार के लिखित निमंत्रण पर 350 से अधिक देवी-देवताओं के साथ आंगा देव को भी न्यौता दिया जाता है, आंगा देव को बुलाने सरकारी प्रोटोकाल का उपयोग किए जाने की रियासत कलीन परंपरा है। किसी खास गांव के आंगा देव को बुलाने के लिए श्रद्धालु तहसीलदार को लिखित आवेदन देते हैं। इस आवेदन के साथ तयशुदा फीस भी पटाते हैं। इस रकम को प्राप्त करने के बाद तहसीलदार आंगा देव को बुलाने निमंत्रण जारी करता है। यह पत्र व सूचना संबंधित गांव के थाने को दी जाती है। निमंत्रण आवेदन की प्रतिलिपि के साथ श्रद्धालु उस गांव के थाने पहुंचते है। यहां से उन्हें गांव के मांझी-मुखिया आंगा के पास ले जाते हैं। आंगा अपनी आराध्य देवी की अनुमति लेकर आवेदकों के साथ उनके गांव की ओर रवाना होते हैं।
करेकोट परगना के मंगलू मांझी ने बताया कि वे बड़े डोंगर व छोटे डोंगर की देवी और आंगा देव को न्यौता देने गए थे। उन्होने बताया कि आंगा बनने तथा प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंगाराम देवी, उसकी परीक्षा भी लेती है। आम तौर पर पूछा जाता है कि किस कुल की देवी या देवता हो, तुम्हारे माता पिता कौन हैं? आंगा जबरदस्ती बनाया गया है, या तुमने प्रेरित किया। पुजारी किसे चुना, जैसे सवाल भी किये जाते हैं। उत्तर से संतुष्ट होने पर उसे आंगा देव की मान्यता दी जाती है। उन्होने बताया कि आंगा लकड़ी के दो गोल ल_ों से बनाया जाता है। ल_ों को जोडऩे का कार्य वृक्ष की छाल से बांधकर किया जाता है। मध्य में एक अन्य लकड़ी लगाई जाती है, जिसका अगला सिरा नाग के फन जैसा बनाया जाता है। इसे कोको कहा जाता है। जब आंगा को निकाला जाता है या उसके द्वारा देव का आह्वान किया जाता है, तब आंगा का श्रृंगार किया जाता है। इस समय आंगा का पुजारी आंगा के कोको पर चांदी के पतरे का बना नागफन फिट करता है तथा आंगा की भुजाओं पर लोगों द्वारा मनौती पूर्ण होने पर चढ़ाई गई चांदी की पत्तियां बांधता है और चारों कोनों पर मोर पंख के गुच्छे फिट करता है। कोई भी व्यक्तिए जिसे देव ने सपने में या अन्य प्रकार आंगा बनाने की प्रेरणा दी हो, वह आंगा बना सकता है। एक बार आंगा की स्थापना हो गई, तो फिर उसे सदैव के लिए निभाना पड़ता है।

