November 26, 2026

रामचरितमानस के नवान्ह पारायण का शुभारंभ

1 min read
Share this

रायपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस श्री दूधाधारी मठ रायपुर में श्री रामचरितमानस की स्थापना करके मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस श्री रामचरितमानस की विधिवत पूजा अर्चना की गई है, इसके नवान्ह पारायण का शुभारंभ हुआ है। यह विजयदशमी अर्थात दशहरा तक चलेगा। श्री दूधाधारी मठ की स्थापना जब से हुई है तब से यहां के पूर्वाचार्यों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। वर्तमान में भी इस परंपरा का हम सभी निर्वाह कर रहे हैं। सनातन धर्म में चार नवरात्रि मनाने की परंपरा है। दो नवरात्रि हम प्रत्यक्ष रूप से मनाते हैं।

रामचरितमानस के नवान्ह पारायण का शुभारंभ
आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस है। राज्य वासियों को, देशवासियों को तथा सभी सनातन धर्मावलंबियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं सहित बधाई देता हूं। भगवान उन्हें सानंद रखें, दुख दर्द उनसे कोसों दूर रहे तथा वे निरंतर भगवत भक्ति में लगे रहें यही शुभकामना है। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री बालाजी मंदिर के पुजारी रामावतार दास जी, श्री राम मंदिर के पुजारी राम मनोहर दास जी, राम शिरोमणि दास जी, राम लोचन दास जी, शिक्षक तिवारी जी, प्रवेश नारायण शुक्ला जी, हर्ष दुबे, प्रतीक, ओम प्रकाश यादव, कौशल साहू, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण जे उपस्थित थे।

This will close in 0 seconds