November 25, 2026

आमापारा कारी तालाब पार्किग के पास चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापारा कारी तालाब पार्किग के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंचा और आरोपी संजय भोई पिता राम कुमार भोई उम्र 22 वर्ष सा0 बिजली आफिस के पास बजरंग नगर को घेराबंदी कर पकड़ा लिया और आरोपी के हाथ से एक नग चाकू को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज करते हुए उसे सोमवार को न्यायालय मे पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

This will close in 0 seconds