अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो वर्दीधारी पुरूष नक्सली ढेर
1 min readShare this
नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। अब तक कुल 2 नक्सलियों के शव हथियार समेत बरामद किया गया है। मौके से शव के साथ एके 47 सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला नारायणपुर के अबूझमाड़, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अब तक की सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से कुल 2 पुरुष नक्सलियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं। दोनों मारे गये नक्सली कैडरों के शवों की शिनाख़्त से संबंधित कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ स्थल से एके-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। सर्च अभियान अभी भी लगातार जारी है। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

