November 23, 2026

भक्ति और भव्यता का संगम : परमहंस दुर्गा उत्सव समिति मनाएगी 66वां शारदीय नवरात्र

1 min read
Share this

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र पर्व आयोजन को लेकर गुरुवार को श्री परमहंस दुर्गा उत्सव समिति की बैठक समिति कार्यालय में वरिष्ठ संरक्षकों — जुगल अग्रवाल, विजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, संजय शर्मा, जितेन्द्र जैन, अशोक बाफना और लक्ष्मण लोहिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।

*नई कार्यकारिणी की घोषणा*
बैठक के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
प्रतीक अग्रवाल को अध्यक्ष, संयम जैन को उपाध्यक्ष, शुभम शर्मा, आशीष अग्रवाल व चिराग शर्मा को सचिव, संतोष जैन और इशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही, विजय शर्मा को पूजा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।           * कार्यक्रमों की रूपरेखा* 

*शुभारंभ कलश स्थापना एवं घट प्रतिष्ठा से होगा।
*प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष आरती एवं पाठ होंगे।
*प्रतिदिन समिति के दो सदस्य सह परिवार शाम की पूजा-आरती में शामिल होंगे।
*सांध्यकाल में जस भजन और गरबा-डांडिया का आयोजन होगा।
*सप्तमी-अष्टमी पर हवन, कन्या पूजन और भव्य महाआरती होगी।
*नवमी पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा।
*दशमी को शोभायात्रा व विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
समिति अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि “यह 66वां वर्ष हमारे लिए गौरव का विषय है। समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और सेवा की भावना से जोड़ना है। इस बार महोत्सव को और भी भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा।” प्रतिदिन समिति के दो सदस्य सह परिवार शाम की पूजा-आरती में शामिल होंगे।

 

This will close in 0 seconds