November 26, 2026

वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अमिताभ जैन के नाम की चर्चा

1 min read
Share this

00 नये मुख्य सचिव हो सकते है विकासशील
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, उनके स्थान पर मुख्य सचिव अमित जैन की नियुक्ति की चर्चाएं चल रही है।
उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा का कार्यकाल चंद दिनों में ही पूरा होने वाला है, कार्यकाल पूरा होने के पूर्व ही उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि श्री वर्मा को त्रिपूरा राज्य नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। ऐसे में उनके रिक्त हो रहे स्थान पर आईएएस काडर के वरिष्ठ अफसर और मुख्य सचिव अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य नियामक आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जा सकता है। श्री जैन भी कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें दोबारा मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति किया था। श्री अमिताभ जैन के स्थान पर 1994 काडर के आईएएस अफसर विकासशील की नियुक्ति होने की चर्चा है।

This will close in 0 seconds