सेवा पखवाड़ा में भाजयुमो 21 को करेगा नमो मैराथन का आयोजन : टिकरिहा
1 min read
Share this
00 देशभर में नमो मैराथन के लिए चयनित 100 शहरों में छत्तीसगढ़ से रायपुर और बिलासपुर का चयन
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आहूत ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आगामी 21 सितंबर को “नमो मैराथन” का आयोजन करने जा रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में नमो मैराथन के लिए चयनित 100 शहरों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर का चयन किया गया है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने पत्रकारों को बताया कि रायपुर में नमो मैराथन सुबह 7 बजे से तेलीबांधा तालाब से जयस्तम्भ चौक तक होगी और बिलासपुर में मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल से नेहरू चौक तक होगी। इस युवा फॉर रन में 10 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, सह संयोजक हरिओम साहू, अनमोल झा, गौरी गुप्ता को बनाया गया है। इसी तरह रायपुर जि़ला में कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक धनगर, सह प्रभारी जि़ला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, $फानेन्द्र वर्मा, राहुल राव और बिलासपुर प्रभारी राहुल सरा$फ, सह प्रभारी निखिल केशरवानी, ऋषभ चतुर्वेदी को बनाया गया है। श्री टिकरिहा ने सभी समाजों व वर्ग के लोगों के साथ ही सभी युवाओं से भारी संख्या में इस नमो मैराथन में हिस्सा लेने की अपील की है। मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों को मोर्चा की ओर से टी-शर्ट्स प्रदान किए जाएंगे।
