पीसीसी महामंत्री को ईडी अफसरों ने थमाया सुकमा कांग्रेस भवन निर्माण संबंधी चालान की कापी

1 min read
Share this

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम सोमवार दोपहर शंकर नगर स्थित पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। अफसरों ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को चालान की एक कॉपी सौंपी। उक्त चालान में सुकमा जिला कांग्रेस भवन के निर्माण को लेकर कई सारे तथ्यों का उल्लेख है। इस मामले में पहले भी गैंदू व लखमा के बेटे से पूछताछ हो चुकी है।
बता दें इस भवन के निर्माण में हुए खर्च को लेकर ईडी ने पीसीसी से लिखित में हिसाब भी मांगा था। यह हिसाब महामंत्री गैदू ने ही ईडी को सौंपा था। इस भवन को ईडी ने अटैच कर रखा है। ईडी के मुताबिक इस भवन का निर्माण कांग्रेस काल में हुए शराब घोटाले से प्राप्त राशि का उपयोग किया गया है। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा की निगरानी में भवन का निर्माण हुआ था। कवासी इस समय रायपुर जेल में बंद हैं।