मारपीट व युवती के साथ छेडख़ानी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
1 min read
Share this
कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम भर्रीपारा रिसेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम देखकर अपने दोस्त के साथ वापस घर लौट रहे युवक और युवती के साथ 10 युवकों ने मारपीट की, साथ ही युवती के साथ छेडख़ानी का भी आरोप है। मारपीट के आरोपी 10 युवकों शिव शंकर नेताम, विवेक सोरी, राकेश मण्डावी, मनीष सोरी, सोहराब शोरी, विजय नेताम, अरविंद कुंजाम, राजकुमार उर्फ पवन सोरी, दिनेश कोडोपी एवं जगेश नेताम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार को न्यायलय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरहरपुर थाना में पीडि़ता ने बताया कि वह एक सितंबर की रात में आयोजित कार्यक्रम देखने के लिये अपने दोस्तों के साथ भर्रीपारा रिसेवाडा गई थी। कार्यक्रम देखकर वापस अपने दोस्त के साथ रात्रि लगभग 12 बजे अपने घर सिहारी नाला आई। जब अपने घर के अंदर जा रही थी, उसी दौरान गांव के शिव शंकर नेताम उम्र 25 वर्ष, विवेक सोरी 20 वर्ष, राकेश मण्डावी 38 वर्ष, मनीष सोरी 23 वर्ष, सोहराब शोरी 30 वर्ष, विजय नेताम 25 वर्ष, अरविंद कुंजाम 27 वर्ष, राजकुमार उर्फ पवन सोरी 45 वर्ष, दिनेश कोडोपी 38 वर्ष, जगेश नेताम 35 वर्ष व अन्य लडकें घर के सामने आये और उसके दोस्त के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। उसने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। जिस पर आरोपी नहीं माने और मारपीट करने लगे, और उसके दोस्त को सभी लोग सिहारीनाला मिडिल स्कूल ले जाकर मारपीट किया।
