छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम सर्राफ के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
1 min read
Share this
रायपुर । वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्री शांताराम सर्राफ के देवलोक गमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंत्यंत दुःखद खबर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनका जीवन, समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शुभचिंतकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
