एनएच 30 मलगेर नदी पुल के पास छिपाकर रखें 455.110 किलो गांजा बरामद

1 min read
Share this

सुकमा। जिले के थाना केरलापाल क्षेत्रान्तर्गत एन.एच. 30 मलगेर नदी पुल के पास छिन्दझाड़ के नीचे झाडिय़ों में छुपाकर रखे गये, 455.110 किलो मादक पदार्थ (गांजा) जिसका अनुमानित बाजार मूल्य पैंतालीस लाख इक्यावन हजार एक सौ रूपये को बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा एसपी किरण चव्हाण के निर्देशानुसार व परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के मार्गदर्शन में अवैध गांजा बिक्री/परिवहन की रोकथाम विशेष अभियान चलाया जा रहे है। इसी तारतम्य में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री एवं परिवहन करने हेतु केरलापाल एन.एच. 30 मलगेर नदी पुल के पास छिन्दझाड़ के नीचे झाडिय़ों में छुपाकर रखे जाने की मुखबीर सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सउनि ओमप्रकाश यादव थाना केरलापाल द्वारा टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर 89 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 455.110 कि.ग्रा. बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर अज्ञात आरोपियों के विरूध्द धारा- 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट की संपूर्ण कार्यवाही किया गया तथा घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की सघन पतासाजी किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना केरलापाल के सउनि ओमप्रकाष यादव, सउनि. बीरसिंह ठाकुर, प्र.आर. 183 सलवम शंकू, 477 सोयम नारैया, 1129 सुमित तिर्की, 75 ग्वाल सिंह उसेण्डी, 96 हिन्दु मौर्य, 268 राजेष सोरी, आर.क्र. 355 जैतराम यादव, 1075 माड़वी सुक्का, 770 मोहन यादव का विशेष योगदान रहा।